नवनीत राणा की चुनावी सभा में भारी हंगामा, इस दौरान भीड़ काफी उग्र नजर आई और राणा की ओर कुर्सियां फेंकने लगी

नई दिल्ली
भाजपा की पूर्व सांसद नवनीत राणा की चुनावी सभा में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान भीड़ काफी उग्र नजर आई और राणा की ओर कुर्सियां फेंकने लगी। गनीमत रही कि इस हमले में वह बाल-बाल बच गईं। नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद हैं। जिले के दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में वह प्रचार के लिए पहुंची थीं। युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदीले के समर्थन में सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान कुछ लोग उग्र हो गए और महिला सांसद की ओर कुर्सियां फेंकने लगे। साथ ही, जमकर नारेबाजी की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजित चुनावी बैठक चल रही थी। इस दौरान किसी बात पर बहस छिड़ गई और फिर हंगामा होने लगा। मामला इस हद तक बिगड़ गया कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नवनीत राणा ने पूरी घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वह अपने समर्थकों के साथ खल्लार पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।

नवनीत राणा से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी
गौरतलब है कि पूर्व सांसद नवनीत राणा को बीते दिनों धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। इसमें 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। अधिकारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अमरावती की पूर्व सांसद को आमिर नामक व्यक्ति ने स्पीड पोस्ट के जरिए पत्र भेजा। राणा के निजी सचिव विनोद गुहे ने अमरावती के राजापेठ पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि यह पत्र 11 अक्टूबर को राणा के आवास पर एक कर्मचारी को मिला था। शिकायतकर्ता के मुताबिक पत्र भेजने वाले ने कहा कि उसने राणा की ‘सुपारी’ ली है और उनका यौन उत्पीड़न करने की धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति