छत्तीसगढ़-कोरबा में लोडिंग वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

कोरबा.

करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर  नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर शनिवार रात्रि लगभग 10 बजे डीबीएल कंपनी के भारी वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया और मुवावजे की मांग करने लगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 112 और करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास किया। मृतक युवक सरवन राठिया पिता छेदुराम उम्र लगभग 25 वर्षीय मुढुनारा का रहने वाला था। स्थानी लोगों की मानें तो भारी वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। युवक को अपनी चपेट में लेने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुवावजे की मांग पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बाइक पर सवार होकर शनिवार की सुबह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए निकला हुआ था। जहां किसी रिश्तेदार के यहां मुलाकात करने के बाद रात आठ बजे अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और तीन घंटे की मशक्कत के बाद चक्का जाम खत्म हुआ। मृतक के परिजन को तत्काल 50000 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति