छत्तीसगढ़-बीजापुर के कोंडापल्ली में कोर इलाके में डेरा डालकर नक्सलियों को मारेंगे सुरक्षाबल

बीजापुर.

नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाना माने जाने वाले कोंडापल्ली में सुरक्षाबलों का नया कैंप लगने से यहां नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी। साथ ही कैंप खुलने से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय ग्रामीणों को मिलेगा। उसूर ब्लॉक के अंतिम छोर व नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन का कोर इलाका माने जाने वाले कोंडापल्ली में सुरक्षाबलों ने अपना नया कैंप लगा लिया है।

जिले के इस अंदुरुनी क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन व विकास कार्यों में तेजी लाने बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी बीजापुर व पुलिस अधीक्षक डॉ. जिंतेंद्र कुमार यादव व सीआरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर राज्य सरकार से संचालित नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित माने जाने वाले कोर क्षेत्र कोंडापल्ली में बीते दिनों सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित कर दिया गया है। इस कैंप के स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी व क्षेत्र में रहने वाले आम ग्रामीणों को सड़क, पुल, पुलिया, बिजली, पानी स्वास्थ्य, पीडीएस, शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार सहित अन्य सुविधाएं मिल पाएगी। कोंडापल्ली में कैंप खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। कैंप लगते ही सीआरपीएफ की मेडिकल यूनिट द्वारा वहां मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति