सड़क हादसे में युवक की मौत

बमीठा

 जिले के देवरा देवगांव रोड चुनारी नदिया के पास शुक्रवार रात एक बाइक सवार युवक की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक से जा रहा था, तभी उसकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। युवक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंस गया और करीब 200 मीटर तक घिसटता गया। देर रात परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन एवं एक बोतल चढ़ाया इतने में युवक की मौत हो गई

हादसा देवरा देवगांव रोड पर चिनारी नदीय के पास हुआ। शुक्रवार रात 6-30 बजे जीवन लाल पिता रामचरण अहिरवार उम्र 32 साल निवासी ओटापुरवा घर से ससुराल जाने के लिए बाइक निकला था, तभी देवगांव के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद युवक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंस गया और करीब 200 मीटर दूर तक घिसटता गया। बाद में ट्रैक्टर बैक कर उसे निकाला गया।

वहीं, घटना की जानकारी गांव के एक व्यक्ति ने परिजनों को दी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज को जिला अस्पताल के लिए लेकर गए जिला अस्पताल में डॉक्टर ने एक इंजेक्शन एक बोतल चढ़ाया इतने इलाज के बाद युवक की मौत हो गई शनिवार की सुबह 10 बजे अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा बनाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं, थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

200 मीटर तक घिसटते गया युवक
मृतक जीवन के भाई राजाराम ने बताया कि रात में गांव के एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी दी थी। भाई घर से ससुराल जाने के लिए निकला था, तभी गांव के ट्रैक्टर चालक राममिलन पटेल ने बाइक में टक्कर मार दी। वहीं, बाइक ट्रैक्टर में फंस गई उसे 200 मीटर तक घसीटा। उसके बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। राजाराम का कहना है कि हम लोगों की ट्रैक्टर चालक से कोई बुराई नहीं है। वहीं, बमीठा थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत पर 281,106,184 की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति