स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में छत्तीसगढ़ संस्कृति कक्ष का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

चिरमिरी

क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में छत्तीसगढ़ संस्कृति कक्ष का उद्घाटन किया। इस छत्तीसगढ़ संस्कृति कक्ष में विधार्थियों ने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति , खानपान, धरोहर , विरासत , ऐतिहासिक स्थल , राजनैतिक इतिहास , नृत्य , त्यौहार आदि अनेक अमूल्य दर्शन सजाया गया है जो ज्ञान वर्धक एवं बेहद उपयोगी है।  

केबिनेट मंत्री ने कक्ष का अवलोकन करने के पश्चात विधार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ के धरोहर को संरक्षित रखने के पहल की खूब सराहना किया ।इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित और प्रसारित करना हमारी जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति के बारे में जानने और समझने का अवसर प्रदान करने के लिए यह कक्ष एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था  के प्राचार्य डॉ0 डी0 के उपाध्याय ने मंत्री श्री श्याम बिहारी का शाल, श्री फल से सम्मान किया । मंत्री के द्वारा विधालय के लाइब्रेरी , प्रयोग शाला कक्ष , कम्प्यूटर लैब , हाउस बोर्ड डेकोरेशन , आदि सम्पूर्ण विधालय का निरीक्षण किया कर समस्त क्रियाकलापों का अवलोकन किया ।

इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी एम सी बी अजय मिश्रा  भी  उपस्थित थे ।संस्था की छात्राएं कृति खटकर , स्वाती गुप्ता द्वारा मंत्री को उनके स्केच छाया चित्र भेंट किए । कार्यक्रम में  श्रीमती इदू पानेरिया अध्यक्ष एस एम डी सी , संतोष सिंह नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम चिरमिरी, संदीप सोनवानी पार्षद , भाजपा के वरिष्ठ नेतागण ,  टुक्केश्वर पटेल प्रधान पाठक शिक्षकगण, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समस्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इश्मीत कौर कोहली प्रधान पाठक ने किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति