महाकुंभ 2025: 500 गंगा प्रहरी तैनात, सफाई के साथ-साथ श्रद्धालुओं को करेंगे जागरुक

प्रयागराज

उत्तरप्रदेश में जोर शोर से महाकुंभ 2025 की तैयारी की जा रही है। हर वर्ष प्रयागराज के पवित्र संगम में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते है। सीएम योगी के निगरानी में महाकुंभ की तैयारियां की जा रहा है। इस बार करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है, ऐसे में घाटों और नदियों की स्वच्छता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा।

इसके लिए प्रयागराज में 500 गंगा प्रहरी तैनात किए गए है, जो दिन-रात संगम क्षेत्र की सफाई और संरक्षण में जुटे है। प्रत्येक घाट पर 15 से 20 गंगा प्रहरी तैनात होंगे, जो शिफ्ट में काम करेंगे। गंगा प्रहरी न केवल नदियों की सफाई करेंगे, बल्कि श्रद्धालुओं को भी जागरूक करने का काम करेंगे। महाकुंभ के दौरान देशभर से 200 अतिरिक्त गंगा प्रहरियों को बुलाया जाएगा, ताकि स्वच्छता और व्यवस्थाओं में कोई कमी न रह जाए।

पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ 2025 का शुभारंभ करने के लिए 13 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ का आह्वान करेंगे। इस महाभियान में जिले के चार लाख स्कूली बच्चे जुड़ेंगे। इसके लिए भी तैयारियां शुरू हो गई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति