प्रदेश के विद्युत कर्मियों के लिए “मध्य प्रदेश पावर कंपनी- कैशलेस स्वास्थ्य योजना”

भोपाल

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेश के बिजली कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि  कहा कि प्रदेश के विद्युत कर्मियों के लिए एक नई शुरुआत "मध्य प्रदेश पावर कंपनी- कैशलेस स्वास्थ्य योजना” के रूप में की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बनाई गई यह योजना विद्युत कंपनियों के नियमित, संविदा एवं रिटायर्ड कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब सभी लाभार्थी 5 से 25 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना से लगभग 90,000 परिवार लाभान्वित होंगे।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा है कि प्रदेश की जनता को 24×7 निर्बाध विद्युत उपलब्ध कराने वाले सभी विद्युत कर्मियों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न विद्युत कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार इस योजना की मांग की जा रही थी।

यह बीमा योजना अंशदायी और वैकल्पिक है। योजना में निर्धारित अवधि में नामांकन करना होगा। योजना में तीन फैमिली फ्लोटर विकल्प हैं। विकल्प एक में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक के बीमा कवरेज के लिए 500 रुपये प्रति माह, 10 लाख रुपए तक के बीमा के लिए 1000 और 25 लाख रुपए तक के बीमा के लिए 2000 रुपये प्रति माह देना होगा। विद्युत कर्मी इसमें से किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं । स्वास्थ्य के लिए वर्तमान में लागू व्यवस्था भी जारी रहेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति