छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पुलिस चेकिंग में मिले 30.17 लाख रुपये

कबीरधाम.

कबीरधाम पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक गाड़ी से 30.17 लाख रुपए जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि रुपए का उपयोग अवैध गतिविधि में किया जा सकता है। हालांकि, जिस वाहन से रुपए मिले है, उसमें बैठे दो लोगों से पूछताछ जारी है। बोड़ला एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि जिले में संदिग्ध गतिविधियों व अवैध लेन-देन पर प्रभावी अंकुश लगाने वाहनों की जांच की जा रहीं है।

इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर थाना चिल्फी पुलिस द्वारा एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर 30 लाख 17 हजार 500 रुपए नगद बरामद किया है। वाहन में सवार व्यक्ति का नाम जाफिर हुसैन पिता जाकिर हुसैन उम्र 36 वर्ष व मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद हनीफ उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी बपावर कला, कोटा, राजस्थान है। दोनों से नकदी के स्रोत व उपयोग के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। प्रारंभिक जांच में यह संदेह है कि नकदी अवैध गतिविधियों से संबंधित हो सकती है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। बता दे कि बीते माह अक्टूबर में इसी थाना की पुलिस ने 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए नगद व कार को जब्त किया था। इस कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया,जो मंडला (मध्य प्रदेश) के निवासी थे। मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए आयकर विभाग को भी सूचित किया गया था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति