मॉडल पेपरों की मदद से बोर्ड परीक्षाओं में आने वाले पेपरों का पेटर्न समझने में आसानी होगी

भोपाल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। फरवरी 2025 से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी, ऐसे में एमपी बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं के पेपर तैयार करवाने का काम शुरू कर दिया है।

संभावना है कि नवंबर अंत तक इन दोनों कक्षाओं के सभी विषयों पेपर तैयार हो जाएंगे।इसके तहत हर सब्जेक्ट के 4-4 सेट बनेंगे। सभी का पेटर्न इस बार पूरी तरह से अलग रहेगा क्योंकि सभी सेट में प्रश्न तो एक जैसे ही रहेंगे लेकिन नकल ना हो इसके लिए इनका सीक्वेंस बिल्कुल अलग-अलग रहेगा।खास बात ये भी है कि इस बार भी एमपी बोर्ड के मॉडल पेपर तैयार करेगा और मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट अपलोड किया जाएगा। इन पेपरों की मदद से बोर्ड परीक्षाओं में आने वाले पेपरों का पेटर्न समझने में आसानी होगी।

बोर्ड परीक्षा में मोबाइल की अनुमति नहीं

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी 2025 से शुरू होगी, ऐसे में बोर्ड ने प्रश्न पत्र लीक की घटनाओं और गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इसके तहत केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक सहित कोई भी स्टाफ मोबाइल नहीं रख सकेंगे। अगर किसी के पास मोबाईल पाया जाता है तो संबंधित थाना क्षेत्र में उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज होगा।

    संशोधित विधेयक में प्रतिबंध के बावजूद केंद्र में मोबाइल ले जाने पर 10 वर्ष तक कैद की सजा का प्रविधान प्रस्तावित किया गया है।इसके लिए परीक्षा अधिनियम में संशोधन विधेयक बनाया गया है जो 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहे मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। इस संशोधन का आधार भारत सरकार के सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 को बनाया गया है।

11वीं में भी लेना चाहते है गणित तो पहले देनी होगी पूरक परीक्षा

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की जारी अधिसूचना के अनुसार, जो छात्र कक्षा 10 में बेसिक गणित चुनते हैं और कक्षा 11 में गणित पढ़ना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। छात्रों को इसके लिए मानक गणित का चयन करते हुए बोर्ड द्वारा आयोजित पूरक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। छात्रों के पास शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9 में और शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10 में मूल गणित और मानक गणित के बीच चयन करने का विकल्प होगा।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का संभावित शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया , इसके तहत प्री बोर्ड परीक्षा दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच में आयोजित करवाई जाएंगी।वही 10वीं बोर्ड की मैन परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच होगी।इसमें हिंदी विषय का पेपर सबसे पहले और विज्ञान का पेपर सबसे लास्ट में होगा। 10वीं परीक्षा 2025 सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी ।वही 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी।अनुमान है कि इस बार करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र इसमें शामिल होंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति