राजस्थान-केकड़ी में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण प्रदान करेगी सरकार

केकड़ी.

सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को 20 हजार रुपयों तक के कृत्रिम अंग और अन्य उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में केकड़ी जिले की सरवाड़, भिनाय, सावर, केकड़ी व टोडारायसिंह पंचायत समितियों के मुख्यालय पर 18 से 20 नवम्बर तक शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें चिकित्सा विशेषज्ञों की ओर से दिव्यांगजनों की जांच कर आवश्यकतानुसार उपकरणों की अभिशंषा की जाएगी।

राजस्थान सरकार की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा में दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर एवं आसान बनाने के उद्देश्य से उन्हें 20 हजार रुपये तक के कृत्रिम अंग और व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, वॉकिंग स्टिक, बैसाखी, सीपी चेयर, ब्लाइंड स्टिक आदि अन्य उपकरण उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है। इसके चिह्निकरण के लिए 18 से 20 नवंबर तक केकड़ी जिले की पांचों पंचायत समितियों के मुख्यालय पर स्थित सभागार में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शिविर लगाए जाएंगे। ये जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिला केकड़ी में ब्लॉक स्तर पर शिविरों का आयोजन कर दिव्यांगजनों को चिह्नित किया जाएगा। कृत्रिम अंग एवं उपकरण के लिए उनसे आवेदन भरवाए जाएंगे। इसके अलावा उनसे ऐसी अन्य योजनाओं के भी आवेदन भरवाए जाएंगे, जो विशेष योग्यजन निदेशालय द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत 18 नवंबर को भिनाय और सावर, 19 नवंबर को केकड़ी और सरवाड़ तथा 20 को टोडारायसिंह पंचायत समिति में शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सक दल द्वारा दिव्यांगजनों की दिव्यांगता की जांच कर आवश्यक कृत्रिम अंग उपकरण की अभिशंशा की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित उपखंड अधिकारियों को शिविर का प्रभारी तथा विकास अधिकारी को सह प्रभारी बनाया गया है। अतः सभी दिव्यांगजन, जिनको भी अंग उपकरण की आवश्यकता है, वे अपना यूडीआईडी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, दिव्यांगता दर्शाती हुई 2 फोटो एवं पेंशन पीपीओ की काॅपी लेकर अपने क्षेत्र के निर्धारित दिवस को ब्लॉक के पंचायत समिति सभागार में सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच पहुंचे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति