राजस्थान-जैसलमेर विधायक रविंद्र भाटी पर राजकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

जैसलमेर.

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ झिनझिनयाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। ये मामला राजकीय कार्य में बाधा डालने और मार्ग अवरुद्ध करने से संबंधित हैं। जैसलमेर जिले के बईया गांव में ओरण-गोचर जमीनों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने और निजी कंपनी को काम से रोकने के आंदोलन के बीच शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ ये कार्रवाई हुई है।

भाटी एक विधायक हैं, इस वहज से मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंपी गई है। बता दें कि गत शुक्रवार को भाटी ने दो ग्रामीणों को पुलिस वाहन से उतरवा दिया था। इसके बाद शनिवार को उन पर मामला दर्ज किया गया। उस दिन शिव विधायक और जिला प्रशासन के बीच वार्ता विफल हो गई। वहीं आंदोलनकारियों ने ओरण-गोचर जमीनों को संरक्षित करने और निजी कंपनियों को कार्य से रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज कर दिया है।

विधायक भाटी बोले दबाव में नहीं झुकेंगे
पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए भाटी ने कहा कि प्रशासन मुकदमों के जरिए जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि दो ग्रामीणों को किस आधार पर हिरासत में लिया गया था। भाटी ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जयपुर और अहमदाबाद में बैठे सूट-पैंट वालों के इशारों पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा हम जनता की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे। मुकदमे दर्ज होने से हम डरने वाले नहीं हैं। यह मामला बईया गांव में ओरण-गोचर भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने और उसके संरक्षण को लेकर चल रहे संघर्ष से जुड़ा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति