राजस्थान-केकड़ी से राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम गुजरात रवाना

केकड़ी.

गुजरात के नाडियाड में होने जा रही राष्ट्रीय स्तर की 68वीं 14 वर्षीय स्कूली छात्र-छात्रा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान के 22 खिलाड़ियों का दल केकड़ी से नाडियाड के लिए रवाना हुआ। स्कूली विद्यार्थियों के राष्ट्रीय तीरंदाजी के मुकाबले गुजरात-नाडियाड में 19 और 20 नवंबर को होने जा रहे हैं, जिसमे देशभर के तीरंदाज बच्चे अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के साथ तीर चलाकर निशाने का कौशल दिखाएंगे।

राजस्थान की टीम में 22 खिलाड़ी चुने गए हैं, जो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नाडियाड के लिए रवाना हुए शिविराधिपति भागीरथ बगालिया ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकड़ी ग्रामीण (रामनगर) में 11 और 12 नवंबर को चयन शिविर लगाया गया, जिसमें सर्वोत्तम प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान की विभिन्न स्कूलों के 22 छात्र-छात्रा खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया गया। टीम के गठन के बाद 13 से 16 नवंबर तक इन खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के पश्चात यहां एक समारोह आयोजित कर गुजरात जाने वाली टीम के सदस्यों का अभिनंदन किया गया और अतिथियों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल के शहर अध्यक्ष अनिल राठी और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, पीईईओ मोलकिया गायत्री शर्मा और पार्षद कैलाश चौधरी शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता शिविराधिपति व प्रधानाध्यापक भागीरथ बगालिया ने की। समारोह के पश्चात टीम को नाडियाड (गुजरात) के लिए रवाना किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में सत्यनारायण चौधरी, महेश शर्मा, सुरेश आचार्य, किशन लाल जाट, द्वारका प्रसाद बैरवा, रंजीत गुर्जर, राकेश व्यास, रामधन कुमावत, कृष्ण गोपाल चौधरी, शंकर खटीक, लक्ष्मण मीणा, पीयूष गर्ग, प्रहलाद मीणा, रीतू रानी, बिंटू कोली और देवन गुर्जर का विशेष का सहयोग रहा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति