राजस्थान-अजमेर में जीआरपी थाना पुलिस ने लौटाए 52 मोबाइल

अजमेर.

जीआरपी थाना अजमेर के क्षेत्राधिकार में अलग-अलग घटनाओं में गुम हुए 52 मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया गया है। गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल पाकर मालिकों के चेहरे पर खुशी से खिल गए। गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए पिछले एक महीने से विशेष अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें थाना पुलिस ने 40 मोबाइल बरामद किए।

जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों से यात्रियों के गुम और चोरी हुए 52 मोबाइलों को बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बरामद मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा, जिस पर मोबाइल मालिकों ने जीआरपी थाना पुलिस को धन्यवाद दिया। जीआरपी थाना के सब इंस्पेक्टर सोमेंद्र कुमार ने बताया कि CEIR पोर्टल और गुमशुदा मोबाइलों के आईएमईआई ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइलों की बरामदगी संभव हो पाई है। 52 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिनमें विभिन्न कंपनियों और मॉडल के मोबाइल शामिल हैं, जिसमें एक आईफोन और एंड्रॉइड भी है। सोमेंद्र कुमार ने बताया कि समस्त मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5-6 लाख रुपये आंकी गई है। एक महीने के अभियान में 40 मोबाइलों की बरामदगी से पहले इस वर्ष में 12 मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा जा चुका है। मोबाइलों की बरामदगी के बाद 40 मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को दूरभाष संपर्क के जरिए सूचना देकर मोबाइल सुपुर्द किए गए हैं। ये मोबाइल धारक राजस्थान राज्य के अलावा अन्य राज्यों के निवासी हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति