राजस्थान-भीलवाड़ा में कांग्रेस सचिव बोले-‘प्रेम से न मानें तो जबरे मेलकर कराएंगे काम’

भीलवाड़ा.

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक धीरज गुर्जर एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में हैं। शनिवार देर रात शाहपुरा जिले के कोठाज गांव में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को इशारों में धमकी दी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो कोठाज में हुए समारोह का है।
इस विडियो में गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कोई आपकी बात प्रेम से नहीं मानता तो जरबे मेलने (जूते मारकर) के लिए आपका बेटा धीरज तैयार है। उनके इस बयान के दौरान पंडाल में मौजूद जनता ने तालियों के साथ इसका समर्थन किया। गुर्जर ने भजन संध्या के दौरान कोठाज और कोटड़ी गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जवानी भी आपके नाम है और बुढ़ापा भी। जब तक धीरज गुर्जर जिंदा है, तब तक आपकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अपने चेहरे पर कमजोरी मत लाओ। आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए धीरज गुर्जर आपके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में गुर्जर ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को निशाना बनाते हुए कहा कि जनता को राहत देने में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर सरकार की आलोचना की और दावा किया कि कांग्रेस ही जनता की असली हितैषी है। गुर्जर के बयानों पर जहां एक ओर पंडाल में मौजूद लोग ताली बजाकर उनका समर्थन करते दिखे। वहीं उनके इस आक्रामक और विवादित अंदाज ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उनके विरोधियों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है।

कांग्रेस से इस पर स्पष्टीकरण की मांग
विधानसभा 2023 का चुनाव हारने के बाद भी धीरज गुर्जर अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार जनता से जुड़े मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाते हैं। हालांकि, उनके बयान अक्सर विवाद का कारण बनते हैं। क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने गुर्जर के इस बयान को अराजकता भड़काने वाला और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कांग्रेस से इस पर स्पष्टीकरण की मांग की है। उल्लेखनीय है कि धीरज गुर्जर का यह बयान एक बार फिर उनके आक्रामक राजनीतिक शैली को उजागर करता है। जहां यह उनकी लोकप्रियता का प्रतीक है। वहीं उनके बयानों ने उनकी आलोचना भी बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में उनके बयान का राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है।

पूर्व में भी दे चुके हैं विवादित बयान
यह पहला मौका नहीं है, जब धीरज गुर्जर ने इस तरह का बयान दिया हो। करीब दो महीने पहले भी उन्होंने भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले की पुलिस को टारगेट करते हुए कहा था। अगर पुलिस में दम है तो गुर्जर लिखी गाड़ी पकड़कर थाने में डालकर दिखाए। अगर ऐसा हुआ तो मेरा जूता बात करेगा। गुर्जर का यह बयान वाहनों की नंबर प्लेट पर गुर्जर लिखे होने के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आया था। उन्होंने थानेदारों को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर किसी कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल को हाथ लगाया, तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति