राजस्थान-झुंझुनू में मां को पीटने से रोकने पर नशे में गला दबाकर की हत्या

झुंझुनू.

छावसरी गांव के युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मृतक के साथ मजदूरी करते थे। तीनों ने पहले शराब पार्टी की फिर उनका झगड़ा हो गया। झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी के छावसरी गांव के युवक की हत्या के मामले में थानाधिकारी राम मनोहर ने बताया कि सीथल से छावसरी जाने वाले रास्ते पर छावसरी निवासी सुनील पुत्र नाथूराम कुमावत का शव सड़क किनारे मिला था।

परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर अनुसंधान शुरू किया। साइबर टीम की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लिया गया। हत्या के आरोप में छावसरी निवासी जितेंद्र (37) पुत्र मोहर सिंह और मनोज कुमार (32) पुत्र शीशराम को गिरफ्तार किया गया है। मनोज, जितेंद्र और सुनील तीनों गांव में साथ-साथ मजदूरी करते थे। तीनों ने गांव के ठेके से शराब ली और सीथल रोड पर बैठकर तीनों ने पार्टी की। इस दौरान मनोज और जितेंद्र दोनों ने सुनील से कहा कि तू अच्छा आदमी नहीं है, अपनी मां को मारता है। इसी बात को लेकर तीनों में बहस हो गई। इस बीच मनोज और जितेंद्र ने सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में तीनों स्कूटी पर बैठ कर आगे निकल गए। आगे जाकर फिर सुनील के साथ मारपीट की गई। इसके बाद फिर शराब पीने लग गए। वहां जब सुनील ने कहा कि मेरी मां के बारे में बोलने वाले आप कौन होते हो…तो मनोज और जितेन्द्र ने तैश में आकर सुनील का गला दबा दिया। वह बेहोश होकर गिर गया। इस पर मनोज और जितेंद्र दोनों सुनील को वहीं पड़ा छोड़ कर घर चले गए। रात को सुनील की मौत हो गई।

शव मिलने की बात सुनी तो हुये फरार
सुबह गांव में चर्चा हुई कि सड़क पर किसी का शव पड़ा है और पुलिस आई हुई है तो मनोज और जितेंद्र स्कूटी लेकर घर से निकल गए। मनोज ने अपना फोन बंद कर लिया, लेकिन जितेंद्र का फोन चालू था। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से ट्रेस किया तो बलवन्तपुरा के एक होटल की लोकेशन आई। पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। होटल में दोनों आरोपी शराब पी रहे थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति