छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में पुलिस जवान और रायगढ़ में 2 लोगों की मौत

बलौदाबाजार.

छत्तीसगढ़ में भारी वाहनों के तेज रफतार और बेतरतीब रख रखाव के चलते लगातार दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं. बीती रात प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों बलौदाबाजार और रायगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई.बलौदा बाजार जिले में बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए जवान शिवकुमार कौशल की आज अस्पताल में मौत हो गई.

मृतक पुलिस कर्मी के सरल स्वभाव के चलते विभाग और न्यायलय में सभी से बहुत अच्छे संबंध थे. जवान की इस तरह अचानक हुई मौत के बाद उसके परिवार समेत पुलिस विभाग में शोक की लहर है. पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए इसे काफी दुखद घटना बताया और कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब पुलिस परिवार के साथ हैं. बता दें, पुलिस जवान शिवकुमार कौशल साल 2008 से बलौदाबाजार पुलिस में पदस्थ था और न्यायालय संबंधित कार्य सम्भालता था. बीती रात वह बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर केडिया राईस मिल के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान घने अंधेरे के चलते वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन आज सुबह ही जवान ने उपचार के दौरान दम दोड़ दिया. जानकारी के अनुसार जहां पर यह घटना घटी है, वहां काफी अंधेरा रहता है. इसके साथ ही वहां सड़क किनारे ट्रक और बडी गाडियां बेतरतीब तरीके से खड़ी रहती हैं. इसी के चलते पुलिस जवान भी वहां खड़े ट्रक से जा टकराया. उसके गले में गंभीर रूप से चोट आई थी. इसके बाद जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर से पिकअप वाहन के चालक समेत 2 की मौत
वहीं रायगढ़ में भी बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घटना रायगढ़ जिले के रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग पर लाखा गांव की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गी से ले जारे पिक अप को टक्कर मार दी. इस घटना में पिकअप ट्रक के नीचे आगई और पिकअप चालक और सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना और पूंजी पथरा थाने की पुलिस टीमें पहुंची और घंटों की मेहनत बाद दोनों शवों को निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायगढ़ भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें, इस घटना में मृतकों के शव को निकालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. जिसके बाद उन्हें आज सुबह 5 बजे रायगढ़ अस्पताल भेजा गया. इसके अलावा पिकअप के तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ जाने से 200 से अधिक मुर्गियों की भी मौत हो गई. घटना के चलते से ये मार्ग कई घंटे बाद खुला.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति