‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कास्ट और मेकर्स के बीच झगड़ों के कारण चर्चा में, जेठालाल ने असित मोदी का पकड़ा कॉलर

मुंबई

टेलिविजन की दुनिया में दर्शकों का फेवरेट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों नेगेटिव वजहों से काफी चर्चा में है। सामाजिक रिश्तों पर बुने गए इस शो की कहानी इन दिनों कास्ट और मेकर्स के झगड़ों को लेकर खूब चर्चा में हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल चंपकलाल गड़ा की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी और शो के निर्माता असित कुमार मोदी के बीच भयंकर लड़ाई की खबर है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ये पूरा मामला इसी साल अगस्त की शुरुआत का है। दरअसल, कहा जा रहा है कि ये लड़ाई फीस या पैसों को लेकर नहीं बल्कि लीव यानी छुट्टियों को लेकर हुई है। खबर है कि छुट्टी को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई है। इस शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि दिलीप यानी जेठालाल शो से कुछ दिनों की छुट्टी असित मोदी से मांगी थी, लेकिन निर्माता ने उनके साथ बातचीत को टाल दिया। इसी बात पर जेठालाल बुरी तरह से खफा हो गए। खबर है कि उनके बीच हाथापाई वाली नौबत आ गई थी।

शो के एक सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि उस दिन कुश शाह की शूटिंग का आखिरी दिन था। उन्होंने कहा कि इधर दिलीप जोशी निर्माता के आने और उनसे उनकी छुट्टियों के बारे में बात करने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन वो आए और सीधे कुश से मिलने चले गए। इसी को लेकर दिलीप जोशी निराश हो गए और उनके बीच तीखी बहस हो गई।

इतनी ही नहीं, कहा जा रहा है कि लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि दिलीप जोशी ने उनका कॉलर भी पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दे डाली। वहीं कहा जा रहा है कि दोनों के बीच इससे पहले भी इस तरह की स्थिति आई है। बताया गया है कि शो की हांगकांग यात्रा की शूटिंग के दौरान भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था लेकिन बीच में गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने दोनों के बीच सुलह कराया था।

कई सितारे छोड़ चुके हैं ये शो
याद दिला दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' करीब पिछले 16 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है। दिलीप जोशी शो के पहले दिन से ही इसका हिस्सा रहे हैं। वहीं इस शो के कई अहम सदस्य दिशा वकानी, राज अनादकट, भव्य गांधी, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री समेत कई कलाकारों ने इस शो को छोड़ दिया है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति