मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के विरूद्ध आपरेशन प्रहार में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा दो आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार

अनुपपुर

 पुलिस अधीक्षक अनुपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरूद्ध आपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार को नेस्तनाबूद करने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रामस्वरूप कहार पिता स्व. रिसाली कहार उम्र 48 वर्ष निवासी रामसागर तालाब रोड पुरानी बस्ती अनूपपुर के घर पर रेड कर। किलो 80 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 8000 रूपये का जप्त कर अपराध क्रमांक 488/24 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 इसी तरह रामकृष्ण कहार उर्फ केडू पिता स्व. बरियार कहार उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 अमहाईटोला अमरकंटक रोड अनूपपुर से ग्राम दमना सकरिया रोड पर उसके बेला में रखे 780 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6500 रूपये की जप्त कर अपराध क्रमांक 489/24 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के साथ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, शेख रसीद, रीतेश सिहं, संदीप साहू, आरक्षक अब्दुल कलीम, प्रकाश तिवारी, पूर्णानन्द मिश्रा, महिला आरक्षक अंकिता सोनी, ऊषा सिहं की टीम के द्वारा मादक पदार्थ की बिक्री एवं कारोबार करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति