राजस्थान-जोधपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धवा पहुंचे संसदीय कार्य मंत्री

जयपुर।

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिले के धवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 80 लाख रुपए की लागत से बीपीएचयू, बीपीएचएल और एचएमआईएस यूनिट के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। पटेल ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

श्री पटेल ने कहा प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य केंद्र, सैटलाइट एवं जिला अस्पताल बनाए गए है। साथ ही मार्च 2025 तक चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ के पदों पर लगभग 52000 कार्मिकों के नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

बजट में लूणी क्षेत्र को मिली अनेक सौगातें
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा बजट में लूणी को स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक सौगातें मिली हैं। जिसमें सांगरिया में सैटलाइट अस्पताल,धवा एवं कुड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेलबा, मणाई और चोखा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र का स्वास्थ्य ढांचा सुदृढ़ होगा। श्री पटेल ने कहा बीपीएच यूनिट की स्थापना से धवा क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होगी। यह यूनिट हब एवं स्पॉक मॉडल पर कार्य करेगी। इसमें आस-पास के अस्पतालों से भी सैम्पल लिए जाएंगे।

प्रदेश सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिए, किया रोडमैप तैयार
श्री पटेल ने कहा युवाओं के रोजगार के लिए प्रदेश सरकार ने रोडमैप तैयार कर इस वर्ष एक लाख एवं आगामी 5 वर्षों में चार लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही भर्ती परीक्षाओं की नियत समय पर पूर्ण करने के लिए कैलेंडर भी जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा हितों को ध्यान में रखते हुए पेपर लीक गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपादित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति