हल्द्वानी में ब‍िजली व‍िभाग ने 24 घरों के क्‍यों काटे कनेक्शन?

हल्द्वानी.
बिजली जलाकर बिल नहीं भरने वालों के विरुद्ध ऊर्जा निगम की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। इस दौरान टीम ने हल्द्वानी में 24 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, जबकि कैंप के माध्यम से 18 लाख रुपये की रिकवरी भी की। बकाएदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऊर्जा निगम अब सीधे उनका कनेक्शन काट रहा है। इस दौरान वितरण खंडों में विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर बकाएदारों से वसूली भी की जा रही है।  रविवार को ऊर्जा निगम ने शहरी क्षेत्र के बनभूलपुरा व तीनपानी आदि क्षेत्र में कैंप लगाकर दो लाख रुपये की वसूली की। साथ ही 11 बकाएदारों के कनेक्शन काटे।

20 हजार से ऊपर बकायेदारों के खि‍लाफ कार्रवाई
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार बिष्ट ने बताया कि वसूली के साथ ही 20 हजार से ऊपर बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। फिर बाद में 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सोमवार को नवाबी रोड स्थित कुल्यालपुरा, गौलापार स्थित लक्ष्मपुर चौराहा, बद्रीपुरा स्थित प्राइमरी स्कूल के पास कैंप लगाया जाएगा, जो भी बकाएदार है वह कैंप में आकर बिजली बिल के रुपये दे सकता है। वहीं ऊर्जा निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता वेगराज सिंह ने बताया कि ग्रामीण वितरण खंड में 13 बकाएदारों के कनेक्शन काटे हैं, जबकि 15.5 लाख की वसूली उपभोक्ताओं से की गई है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति