पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए बिजली वितरण के माकूल प्रबंध

भोपाल

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए बिजली वितरण के माकूल प्रबंध किये गये हैं। यहां पर बिजली वितरण कंपनी की टीमें चौबीसों घंटे तैनात रहती हैं, ताकि तकनीकी कठिनाई आने पर कुछ मिनटों में ही मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य किया जा सके। यहां पर अति उच्चदाव एवं पैंथर लाइनों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर ग्रामीण वृत्त के अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं समीपी इलाकों के लिए कुवरसी 400 केवी, सेक्टर 1 के 220 केवी, सेक्टर 3 के 220 केवी, घाटा बिल्लौद 132 केवी, बेटमा 1432 केवी, नेट्रिप 132 अति उच्चदाब विद्युत केंद्रों से सप्लाई व्यवस्था है। पीथमपुर क्षेत्र के उच्च दाब के 1600 और निम्न दाब के 1500 उद्योगों के लिए वितरण केंद्रों एवं उच्चदाब की कुल 7 टीमें कार्यरत हैं, जो 33 केवी के 32 विशेषीकृत फीडरों पर मैंटेनेंस एवं अन्य जरूरी कार्यों को देखती है।

वितरण केंद्र, उच्च दाब, त्वरित कार्य सेवा सभी टीमें आपसी सामंजस्य बनाकर औद्योगिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कम से कम समय में सेवाएं देती हैं। इसी से यहां का औसत बिजली वितरण समय 23 घंटे 55 मिनट के करीब है। पीथमपुर क्षेत्र में चार लाइनें पैंथर श्रेणी की हैं, इससे उच्च शक्ति की बिजली कम लॉस के साथ उद्योगों तक पहुंच रही है। इस क्षेत्र के 5 उद्योगों के परिसर तक 132 केवी की अति उच्चदाब बिजली लाइनें हैं, इस अति उच्चदाब की बिजली से ही यहां आपूर्ति हो रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति