33वीं आल इण्डिया जी.व्ही. मावलंकर शूटिंग शाटगन चैम्पियनशिप 2024 मऊ इन्दौर में

33वीं आल इण्डिया जी.व्ही. मावलंकर शूटिंग शाटगन चैम्पियनशिप 2024 मऊ इन्दौर में

खेल अकादमी के शूटिंग खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल

33वीं आल इण्डिया जी.व्ही. मावलंकर शूटिंग शाटगन चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 16 से 20 नवंबर तक आर्मी निशानेबाजी यूनिट, मऊ इन्दौर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के शाटगन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर 8 स्वर्ण, 5 रजत सहित कुल 13 पदक अर्जित किये। उल्लेखनीय है कि इस प्री नेशनल प्रतियोगिता में किये गये प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को नेशनल में प्रतिभागिता कर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

शाटगन चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के शूटर्स वलीद कुलि खान (ट्रेप मेन सीनियर) – स्वर्ण, वलीद कुलि खान (ट्रेप मेन जूनियर) – स्वर्ण, मानतिव सिंह रावत (ट्रेप मेन सीनियर) – रजत, हीना रश्मि ( ट्रेप वूमेन सीनियर) – स्वर्ण, पूनम रघुवंशी ( ट्रेप वूमेन सीनियर) – रजत, हीना रश्मि (ट्रेप वूमेन जूनियर) – स्वर्ण, पूनम रघुवंशी (ट्रेप वूमेन जूनियर) – रजत, नवनीत सिंह (स्कीट मेन सीनियर) – स्वर्ण, नवनीत सिंह (स्कीट मेन जूनियर) – स्वर्ण, अहराम अली (स्कीट मेन जूनियर) – रजत, ओश्मि श्रीवास (स्कीट वूमेन सीनियर) – स्वर्ण, ओश्मि श्रीवास (स्कीट वूमेन जूनियर) – स्वर्ण और गरीमा शाक्या (स्कीट वूमेन जूनियर) – रजत पदक अर्जित किये।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शूटिंग खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये कहा कि खेल अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा निरंतर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं मे शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्री नेशनल के प्रदर्शन से भविष्य में होने वाले नेशनल प्रतियोगिता में भी पदक की उम्मीद जगी है। सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाऐं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति