रायफल और पिस्टल के लगभग 6499 खिलाड़ी करेंगें प्रतिभागिता

भोपाल

संचालनालय खेल और युवा कल्याण, मध्यप्रदेश और भारतीय राष्ट्रीय रायफल महासंघ नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में 19 से 28 नवम्बर तक इंडिया ओपन राइफल और पिस्टल कॉम्पिटीशन 2024 का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी ग्राम गौरा भोपाल में किया जा रहा है। शूटिंग अकादमी में रायफल, पिस्टल और शाटगन की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अधोसंरचना निर्मित है। पेरिस ओलम्पिक के प्रशिक्षण शिविर भोपाल में आयोजित हुये थे। पिछले वर्ष विश्व कप का भी आयोजन भोपाल में हुआ था। विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही अधोसंरचना और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये इण्डिया ओपन प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में देश भर के शूटिंग रायफल के 1719 और पिस्टल के 4780 सहित कुल 6499 खिलाड़ियों के प्रतिभागिता करने की संभावना है। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी सीधे राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए पात्रता प्राप्त करेंगे। यह प्रतियोगिता नवोदित खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी अगले माह भोपाल में आयोजित होना है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2024-25 के लिए खिलाड़ियों को पात्रता मिलेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति