पर्थ में 22 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा अभी तक भारत से निकले नहीं हैं, संभावना काम

नई दिल्ली
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा संभावित तौर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच से बाहर हैं। पर्थ में 22 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा अभी तक भारत से निकले नहीं हैं। वे दूसरी बार पिता बने हैं और वे अपनी बेटी समायरा और पत्नी रितिका सजदेह और नवजात बेटे के साथ मुंबई में हैं। रोहित शर्मा के पहले टेस्ट से हटने को लेकर तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा के फैसले का समर्थन किया है और कहा है कि टेस्ट मैच आते-जाते रहेंगे, लेकिन कुछ चीजें एक बार ही आपके जीवन में आती हैं।

साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप जिताने वाले कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि पिता बनने का अनुभव करना वर्ल्ड कप जीतने से भी ज्यादा खुशी देता है। उन्होंने ये बात अपनी निजी अनुभव के आधार पर कही। उन्होंने रेवस्पोर्ट्ज पर कहा, "मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन वह था जब मेरी बेटी का जन्म हुआ। टेस्ट मैच या जीत या यहां तक ​​कि विश्व कप से भी ज्यादा, आप इसे किसी और चीज से नहीं जोड़ सकते। परिवार पहले आता है, टेस्ट मैच फिर से होगा, लेकिन यह एक बहुत ही अलग पल है।"

क्लार्क ने ये भी माना कि पर्थ टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की कमी एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर खलेगी, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अगर वे रोहित की जगह होते तो यही फैसला करते और अपने परिवार के साथ रहते। उन्होंने कहा, "बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में रोहित शर्मा की कमी खलेगी। उनकी लीडरशिप की भी कमी खलेगी, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं भी ठीक वैसा ही करता।" रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह कप्तान होंगे और रोहित शर्मा पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। इससे पहले वे दो दिवसीय वॉर्मअप मैच भी खेलेंगे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति