राजस्थान-भरतपुर के आईजी राहुल प्रकाश पहुंचे सवाई माधोपुर

भरतपुर.

भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश सोमवार को सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे। वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए माना कि सवाई माधोपुर जिले में डीग को छोड़ दें तो अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा साइबर क्राइम था, जिस पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम ने प्रभावी कार्रवाई की है। अक्सर बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन की शिकायतें आती रहती थीं, जिस पर भी प्रभावी अंकुश लगाया गया है।

भतरपुर आईजी जिले के दौरे पर रहने के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वृत शहर कार्यालय व मानटाउन थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इसके बाद जिले के आला पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण एवं पेंडिंग मुकदमों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पूर्व आईजी भरतपुर को पुलिस की ओर से गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। मीडिया से रूबरू होते हुए आईजी भरतपुर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वृत शहर कार्यालय तथा मानटाउन थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया है। जिले में बहुत अच्छा काम हुआ है। खासकर बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर प्रभारी कार्रवाई कर अंकुश लगाया गया है। विशेषतौर पर जिले में डीग को छोड़ दें तो अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा साइबर क्राइम था, जिस पर प्रभावी काम किया गया है। जिले में अपराधों पर अधिक प्रभावी नियंत्रण कैसे बढ़ाया जाए इस कार्य योजना पर चर्चा कर कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति