आयरलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिनी सीरीज के लिए शर्मिन अख्तर और जहांआरा आलम की टीम में वापसी

ढाका
आयरलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिनी सीरीज के लिए शर्मिन अख्तर और जहांआरा आलम की बांग्लादेश टीम में वापसी हुई है। इस बीच, ताज नेहर और संजीदा अख्तर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है शर्मिन इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप से चूक गई थीं और उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जुलाई 2023 में भारत के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान खेला था। 28 वर्षीय शर्मिन ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से 35 वनडे और 16 टी20 मैच खेले हैं। जहाँआरा की बात करें तो वह बांग्लादेश की उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने कम से कम 50 महिला वनडे मैच खेले हैं। जहाँआरा ने 52 मैचों में 30.39 की औसत से 48 विकेट लिए हैं। मध्यक्रम की बल्लेबाज ताज ने अक्टूबर में महिला टी20 विश्व कप में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया, जबकि बाएं हाथ की स्पिनर संजीदा ने 18 टी20 मैच खेले हैं। इस साल अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद यह बांग्लादेश की पहली वनडे सीरीज है। उस टीम से चयनकर्ताओं ने फरजाना अख्तर, सुमैया अख्तर, दिशा बिस्वास और निशिता अख्तर को बाहर रखा है। बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ छह में से तीन वनडे जीते हैं। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच पिछली द्विपक्षीय सीरीज 2016 में जीती थी। इस बार वे 27 और 30 नवंबर और 2 दिसंबर को ढाका में तीन वनडे खेलेंगे। वे 5, 7 और 9 दिसंबर को सिलहट में तीन टी20 मैच भी खेलेंगे। अक्टूबर में यूएई में आयोजित महिला टी20 विश्व कप के बाद यह बांग्लादेश की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज है।

बांग्लादेश वनडे टीम-
निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, फरगाना हक, शर्मिन अख्तर, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, मारुफा अख्तर, जहांआरा आलम, सुल्ताना खातून, ताज नेहर, संजीदा अख्तर।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति