छत्तीसगढ़-कांकेर में रेत खदान के विरोध में एसपी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण

कांकेर.

चारामा क्षेत्र के ग्राम मचंदुर में रेत खदान को लेकर विवाद की स्तिथि बनी हुई है। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के बीच उपजे विवाद से गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है, जो अब थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को लगभग 200 की संख्या में ग्रामीण बसों में भरकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रेत खदान को लेकर गांव का माहौल बेहद खराब हो गया है। एक आदिवासी नेता और ग्राम प्रमुखों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दो दिन पूर्व भी गांव में एक कार्यक्रम के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसकी शिकायत चारामा थाना में की गई है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि विवाद के दौरान हथियार भी बरामद हुआ था। संदेह है कि जान से मारने की नियत से हथियार लाया गया, जिससे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। गांव में कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती हैं। सभी ग्रामीणों की मांग है कि उक्त खदान की रॉयल्टी निरस्त कर गांव में उपजे विवाद को खत्म किया जाए, जिससे गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति