एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में फैंस को दी गुड न्यूज, दिखीं प्रेग्नेंट

मुंबई

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में फैंस को गुड न्यूज दी थी। बताया था कि वह 2025 में मां बनने वाली है। क्रिकेटर केएल राहुल पापा तो एक्टर सुनील शेट्टी नाना बनने वाले हैं। उस खुशखबरी के बाद एक्ट्रेस को दो बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एक पहले और एक आज 19 नवंबर को। जहां वह सलवार-कमीज में नजर आईं और दुपट्टे से खुद को बेबी बंप को कवर करती दिखीं।

अथिया शेट्टी ने 2023 में केएल राहुल से सादगी भरे अंदाज में शादी की थी। और अब इसके डेढ़ साल बाद उन्होंने सबको प्यारी खबर देकर खुश कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया था कि उनका बेबी 2025 में आने वाला है। इसमें उन्होंने नन्हें कदमों की भी फोटो पोस्ट की थी। इससे उन्होंने दुनिया को बता दिया था कि वह प्रेग्नेंट हैं।

अथिया शेट्टी एयरपोर्ट की लाइन में लगीं
अब इसके बाद अथिया शेट्टी को एयरपोर्ट पर अकेले देखा गया है। खुले बाल और हल्के रंग के सलवार-सूट में वह लाइन में लगी दिखाई दीं। पैप्स से बचने के लिए उन्होंने अपना चेहरा फेर लिया। खुद को छिपा लिया। बेबी बंप को दुपट्टे से कवर कर लिया। एयरपोर्ट पर उन्हें यूं देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने कयास लगाया कि वह पति केएल राहुल से मिलने के लिए जा रही हैं।

अथिया शेट्टी की हुई तारीफ
अथिया को लाइन में देख एक यूजर ने लिखा, 'अरे वाह, ये आम इंसानों की तरह लाइन में इंतजार कर रही।' एक ने लिखा, 'कितने अच्छे से ये घूमी कि जिससे पैप्स इसके बेबी बंप की फोटो न ले सकें।' साथ ही प्रेग्नेंसी में ऐसे लाइन में खड़ी होने के लिए भी लोगों ने तारीफ की। और कुछ फैंस ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के जरिए अपनी फीलिंग्स बयां की।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति