बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीखी नोक झोंक

पर्थ
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीखी नोक झोंक से परे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने निजी कारणों के चलते रोहित शर्मा का पर्थ टेस्ट से बाहर रहने के फैसले का समर्थन किया है।

रोहित के उपलब्ध न होने की वजह से तेज गेंदबाज और उपकप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करेंगे। हेड ने रोहित की प्राथमिकताओं का समर्थन करते हुए कहा कि अगर वह उसी स्थिति में होते तो वह भी यही करते। उन्होंने कहा, “मैं सौ फीसदी रोहित के फैसले का समर्थन करता हूं, क्योंकि अगर मैं उनकी जगह होता तो यही फैसला लेता।”

रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना नहीं हुए थे, लेकिन 15 नवंबर को जब उनके बेटे ने जन्म लिया तो ऐसी उम्मीद लगाई जाने लगी थी कि रोहित पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं लेकिन बाद में जानकारी आई कि रोहित ने फिलहाल, अपने परिवार और पत्नी के साथ कुछ समय बिताने का फैसला किया।

हेड ने सोमवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में प्रशिक्षण सत्र के बाद कहा, “क्रिकेटर के तौर पर हम कई चीजों का त्याग करते हैं। हम एक विशेषाधिकार प्राप्त जीवन जीते हैं, लेकिन हम अपने निजी जीवन में कई खास पल खो देते हैं। आपको वह समय वापस नहीं मिलता। उम्मीद है कि वह अपने खास लम्हों का लुत्फ उठाकर इस श्रृंखला में जल्द वापसी करेंगे।”

रोहित की अनुपस्थिति में भारत को सीरीज के पहले मैच के लिए अपने नियमित कप्तान के बिना मैदान पर उतरना होगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रोहित या तो पहले टेस्ट के बीच में या एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे।

सीरीज की शुरुआत में रोहित की कमी के बावजूद, हेड ने भारतीय टीम को कम आंकने के खिलाफ सबको चेतावनी दी। हेड ने 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की शानदार सीरीज जीत का जिक्र करते हुए कहा, “अगर आप पिछले रिकार्ड्स को देखें, तो आप किसी भी भारतीय टीम को नकार नहीं सकते। पिछले दो दौरों में भी वह कई परेशानियों से जूझ रहे थे और लोगों ने उन पर सवाल उठाए लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।”

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति