राजस्थान-सिरोही दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत और चार घायल

सिरोही.

आबूरोड शहर के मानपुर मार्ग पर पांच बंगला के समीप बीती रात दो ऑटो की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इसमें चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल एवं यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल किशोरीलाल अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त ऑटो को एक साइड में खड़े करवाकर घायलों को 108 एंबुलेंस से आकराभट्टा सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाकर घायलों का इलाज किया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। आबूरोड शहर के मानपुर मार्ग पर हुआ यह सड़क हादसा इतना भीषण था कि इसमें दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। ऑटो में सवार लोगों की चिल्लाने और ऑटो के भिड़ने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर शहर पुलिस एवं 108 एंबुलेस को दुर्घटना की जानकारी दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर के पीछे, तलेटी, पीएस आबूरोड सदर निवासी मुकेश कुमार पुत्र देवीलाल वाल्मीकि को मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अधिकांश ऑटो चालक खुलेआम उड़ा रहे हैं यातायात नियमों की धज्जियां
शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक ऑटो चलाने वाले चालकों की संख्या दिनोदिन बढ़ रही है। ये लोग न केवल घनी आबादी क्षेत्रों में तेजगति से ऑटो चलाते हैं, सवारियां लेने एवं उतारने के लिए बिना सुरक्षा का ध्यान रखे जहां मर्जी आए ऑटो को रोक देते हैं। ऐसा नहीं है यातायात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वे भी इन सबको नजरअंदाज कर रहे हैं। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति