प्रथम चरण में 20 हजार वर्गफीट में बनेगा 30 बिस्तरीय अस्पताल

भोपाल
सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को नरेला प्रस्तावित सिविल अस्पताल के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ नगर निगम, पीडब्लूडी, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर तय समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने हेतु निर्देशित किया। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि सुभाष नगर में प्रस्तावित अस्पताल के निर्माण के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह 30 बिस्तरीय सिविल अस्पताल अत्याधुनिक जांच सुविधाओं से युक्त होगा। इससे नरेला क्षेत्र के करीब 5 लाख नागरिकों को लाभ मिलेगा।

प्रथम चरण में 20 हजार वर्गफीट में बनेगा 30 बिस्तरीय अस्पताल
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सुभाष नगर में 20 हजार वर्ग फीट में अस्पताल भवन का निर्माण किया जायेगा। इसमें ओ.पी.डी. , सोनोग्राफी, एक्स-रे, ड्रेसिंग रूम, प्लास्टर रूम, ओ.टी. रूम, लेबर रूम, नर्स रूम, स्टोर रूम, टेक्निशियन रूम, पैथोलॉजी लैब, एन.बी.एस.आई रूम सहित 30 बिस्तर वार्ड की सुविधाएं प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह सिविल अस्पताल लगभग 1 वर्ष में जनता के लिये बनकर तैयार हो जायेगा। साथ ही अगले 3 वर्षों में अस्पताल की क्षमता को बढ़ाकर 100 बिस्तरीय करने के प्लान पर भी काम किया जायेगा।

5 लाख लोग होंगे लाभान्वित
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में नागरिकों के स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष कार्य किया गया है। इसके तहत क्षेत्र के सभी 17 वार्डों में संजीवनी क्लीनिक का निर्माण किया गया है। वहीं अब क्षेत्रवासियों की आवश्यता को दृष्टिगत रखते हुए सुभाष नगर में 30 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की सौगात रहवासियों को मिलेगी। जहां सभी प्रकार की जांचें व इलाज नागरिकों को निःशुल्क उपलब्ध होगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति