सर्दियों के मौसम में इन फैशन स्टाइल को करे फॉलो

अकसर सर्दियों के मौसम में फैशन को लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है खासकर के लड़कियों को। अधिकतर लड़कियों को इस मौसम में समझ नहीं आता है कि वह क्या पहने जिससे उनको ठंड भी न लगे और स्टाइलिश भी नजर आए। ऐसे में आप अपने फैशन को लेकर कुछ टिप्स अपना सकते हैं। जिससे आप सबसे बेस्ट फैशनीस्ता लगेगी। जानें सॉल्ट अटायर की संस्थापक दीप्ति तोलानी से कुछ शानदार टिप्स।

वस्त्रों की लेयरिंग के आदी बनें
ठंड में लेयरिंग हमेशा ट्रेंड में बनी रहती है। जाड़े में इस तरह की ड्रेसिंग काफी प्रैक्टिकल भी है, तो लेयरिंग से झिझकने की कोई जरूरत नहीं है। स्वेटर, जैकेट, कोट के नीचे एक टर्टलनेक पहनने से आपको गर्माहट महसूस होगी।

अपने जूते को बनाए अपनी स्टाइल
जूते की एक अच्छी और स्टाइलिश जोड़ी सर्दियों में आपके स्टाइल को दुगना बढ़ा सकती है। इन्हें आप शॉर्ट ड्रेसेज के साथ पहन सकते हैं।

कोट में बेल्ट लगाकर उन्हें दें नया लुक
जाड़े के मौसम में हर रोज वही एक कपड़े पहनने से काफी बोरियत महसूस होती है, तो ऐसे में अपने बोरिंग पुराने कोट को आप बेल्ट के साथ पहनकर इसे एक नया लुक दे सकते हैं।

स्कार्फ के साथ करें कुछ एक्सपेरिमेंट
गले में साधारण तरीके से लपेटने के अलावा स्कार्फ का इस्तेमाल कई और तरीके से भी किया जा सकता है और स्कार्फ के साथ एक्सपेरीमेंट करने का सबसे अच्छा मौसम सर्दियों के अलावा कुछ और हो ही नहीं सकता। इसे आप जैकेट के ऊपर से डालकर बेल्ट से बांध सकते हैं या इसे कंधे के पास से एक गठरी जैसा भी बांध सकते हैं।

ब्लेजर और स्लिम लेगिंग्स
सर्दियों में ब्लेजर को ब्लैक स्लिम लेगिंग्स को आप पहन सकते हैं इससे पूरा का पूरा शरीर ढका रहेगा जिससे गर्माहट बनी रहेगी और इसे आप काले रंग के मोजे या ब्लैक बूट्स के साथ पेयर कर पहन सकते हैं जिससे पूरा का पूरा लुक काफी स्टाइलिश दिखेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति