मध्य प्रदेश सर्द हवाओं से ठिठुरा, इन शहरों में लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का ताजा हाल-IMD नया अपडेट

भोपाल

 उत्तरी हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है। मंगलवार को प्रदेश में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, राजधानी भोपाल में सुबह से ही धुंध व कोहरा छाया रहा।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा तेजी से गिरेगा और ठंड का असर तेज होगा।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की कमी आ सकती है।मंगलवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में दिन के टेम्प्रेचर में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में नमी के चलते ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया में विजिबिलिटी भी कम रही।

एमपी मौसम विभाग ने आज बुधवार को ग्वालियर दतिया भिंड मुरैना जिले में हल्का से मध्य कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश में और अधिक ठंड पड़ने की संभावना है।दिसंबर में सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी, इंदौर संभाग के झाबुआ, इंदौर और धार के उत्तरी हिस्से और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ेगी।निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, धार, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल में ठिठुरन बढ़ेगी।
जानिए MP के 5 बड़े शहरों का एक्यूआई लेवल

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, ग्वालियर जिले की हवा सबसे खराब हो रही है, आज बुधवार को सिटी सेंटर का एक्यूआई लेवल 335, भोपाल का एक्यूआई 184, इंदौर 185, जबलपुर 192 और उज्जैन 214 दर्ज किया गया है, जो अनहेल्दी की कैटेगरी में आता है।इससे पहले मंगलवार को ग्वालियर का एक्यूआई लेवल 329 , राजधानी भोपाल का एक्यूआई 290 , इंदौर में 246, उज्जैन में 219 और जबलपुर में 154 दर्ज हुआ था।
पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

    पचमढ़ी में आठ डिग्री सेल्सियस भोपाल में 14 ग्वालियर में 12.3 इंदौर में 16.5 उज्जैन में 15.1 जबलपुर में 13 मंडला में 10.4 और बालाघाट में 11.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    भोपाल में 26.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 27 इंदौर में 27.2 पचमढ़ी में 23.8 उज्जैन में 28 इंदौर में 27.2 और जबलपुर में 28.9 डिग्री सेल्सियस बालाघाट में 24.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

    बैतूल में 27 डिग्री, धार में 27.6 डिग्री, गुना में 28.6 डिग्री, ग्वालियर में 27 डिग्री, रायसेन में 26 डिग्री, रतलाम में 28.2 डिग्री, शिवपुरी में 28.2 डिग्री, उज्जैन में 28 डिग्री, दमोह में 28.5 डिग्री, जबलपुर में 28.9 डिग्री रहा।

    खजुराहो में 29.4 डिग्री, मंडला में 29 डिग्री, नरसिंहपुर में 28 डिग्री, नौगांव में 27.2 डिग्री, रीवा में 27.6 डिग्री, सागर-सतना में 28.2 डिग्री, सिवनी में 28 डिग्री, सीधी में 2518 डिग्री, उमरिया में 28.7 डिग्री और बालाघाट में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति