छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में लापता काजल किन्नर का मिला शव

बलौदा बाजार.

बलौदाबाजार-भाटापारा के ढाबाडीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश रायपुर से लापता किन्नर की निकली। मंगलवार को लाश की शिनाख्त हो गई है। मृत किन्नर का नाम काजल है और रायपुर के तेलीबांधा थाने में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज है। काजल पिछले चार दिनों से लापता थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह ढाबाडीह गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान में भरे पानी में लाश मिली थी। लाश की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकाला गया। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि, काजल के कुर्ते से नोटों की तीन गड्डियां बरामद की गई हैं। जिनमें हर गड्डी में 500-500 रुपये के नोट थे। पुलिस के अनुसार रकम डेढ़ लाख रुपये है। यह बरामदगी पूरे मामले को और अधिक जटिल बना रही है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि काजल की मौत एक हादसा था या फिर किसी साजिश का हिस्सा। पुलिस ने काजल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

बाहर से लाकर फेंका गया, या फिर यहीं हुई हत्या?
आश्चर्यजनक ढंग से काजल की लाश के पास मिली नोटों की गड्डियों ने मामले को उलझा दिया है। काजल का शव खदान के पानी में मिलने से यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि, उसे जानबूझकर इस स्थान पर डाला गया हो सकता है। फिलहाल, पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि ये नोट किसके थे और क्या काजल के साथ किसी प्रकार का अपराध हुआ है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति