भारत के अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पंड्या एक बार फिर T20 के नंबर-1 ऑलराउंडर बने, त‍िलक वर्मा ने लगाई लंबी छलांग

दुबई
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) की नवीनतम रैंकिंग में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों की बल्ले बल्ले हो गई है. भारत के अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने दुनिया के टॉप टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर के रूप में अपना स्थान फिर से कब्जाया है. वहीं तिलक वर्मा ने ICC T20I रैंकिंग में बल्लेबाजों की ल‍िस्ट में टॉप 10 में बड़ी छलांग लगाई है. उन्होंने 69 स्थानों की छलांग लगाई है. पंड्या ने साउथ अफ्रीका में भारत की हालिया सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्ध‍ि हास‍िल की.  पंड्या ने इस दौरान इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी को पछाड़कर टी20 ऑलराउंडर में टॉप पोजीशन हास‍िल की.

यह दूसरी बार है जब पंड्या ने टी-20 ऑलराउंडरों की रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया है. लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी ने पहली बार इस साल के आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के अंत में टॉप पोजीशन हासिल की थी. 31 वर्षीय पंड्या को हाल में ही मुंबई इंड‍ियंस ने आईपीएल के लिए रिटेन किया है. वहीं ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भी बढ़त हासिल की है. चार मैचों की साउथ अफ्रीका संग सीरीज के दौरान पंड्या ने दूसरे मैच में 39 नॉट आउट की पारी खेली, जिससे भारत की पारी सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी. वहीं चौथे निर्णायक मुकाबले के दौरान पंड्या ने तीन ओवरों में 1/8 के स्पेल से भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज में प्रभावशाली जीत हासिल की. ​​

त‍िलक वर्मा बने T20I के नंबर 3 बल्लेबाज
भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज के में प्लेयर ऑफ द मैच रहे त‍िलक वर्मा ने दो शतक और 280 रन बनाने बनाए, इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी चार्ट में 69 पायदान की छलांग लगाई. इस बढ़त के साथ वर्मा नंबर 1 रैंक वाले टी20आई बल्लेबाज ट्रेविस हेड के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इसका मतलब है कि अब वह भारत के सबसे हाइएस्ट रेटिंग वाले बल्लेबाज हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव एक पायदान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर आ गए हैं. वहीं संजू सैमसन,  जिन्होंने साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज के दौरान दो शतक भी लगाए. टी20आई बल्लेबाजों की इसी सूची में 17 पायदान चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स (तीन पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर) और हेनरिक क्लासेन (छह पायदान ऊपर चढ़कर 59वें स्थान पर) हैं.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति