MP में उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को, बंद रहेंगी शराब की दुकानें

श्योपुर
 कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 23 नवंबर को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाली मतगणना को देखते रखते हुए मतगणना क्षेत्र नगर पालिका श्योपुर की परिसीमा में 23 नवंबर, शनिवार को संपूर्ण दिवस के लिए मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है।

आदेश के अनुसार, शुष्क दिवस में श्योपुर जिले के मतगणना क्षेत्र नगर पालिका श्योपुर की परिसीमा में स्थित एवं संचालित समस्त मदिरा दुकानों, बार से मदिरा का क्रय-विक्रय, आयात-निर्यात एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

बुधनी और विजयपुर में क्यों हुए उपचुनाव

बुधनी: 2023 विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। बाद में लोकसभा चुनाव लड़ा, जीते और केंद्र में मंत्री बन गए। इस कारण सीट खाली थी और उपचुनाव हुआ।

विजयपुर: 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट से कांग्रेस के रामनिवास रावत ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इस कारण सीट खाली थी।

कांग्रेस ने विस उपचुनाव में लगाए धांधली के आरोप

    इस बीच, विधानसभा उपचुनाव में विजयपुर और बुधनी में धांधली कर मतदाताओं के साथ मारपीट करने के आरोपों सहित बाबा साहब की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने के मामले में दतिया जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

    इस दौरान स्थानीय किला चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार मुन्नालाल गौतम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख है कि उपचुनाव में भाजपा द्वारा व्यापक स्तर पर धांधली की गई है।

    आरोप है कि मतदाताओं के साथ मारपीट कर उन्हें भयभीत किया गया। अजा व अजजा वर्ग के लोगों को मतदान नहीं करने दिया गया। साथ ही उपद्रव मचाकर संविधान निर्माता बाबा डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षति पहुंचाई गई।

विजयपुर उपचुनाव में हिंसा के खिलाफ बैतूल में भी प्रदर्शन

इसी तरह बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं और असामाजिक तत्वों ने मिलकर मतदान को प्रभावित करने के लिए हिंसा का सहारा लिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय बैतूल में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें घटना की पूरी जानकारी दी गई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि 13 नवंबर 2024 की रात को गोहटा गांव में दलित बस्ती में घुसकर बदमाशों ने तोड़फोड़ की, घरों और फसलों में आग लगा दी और गांव में स्थापित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति