संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस संबंध में प्रस्ताव लाने की तैयारी है, जिसको 10 सदस्यों ने आगे बढ़ाया है

संयुक्त राष्ट्र
इजरायल और हमास के बीच पिछले 13 महीनों से भीषण जंग का दौर जारी है। इसके चलते गाजा में लाखों लोगों को पलायन करना पड़ा है और करीब 45 हजार लोग मारे गए हैं। दुनिया भर के कई देशों और संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष विराम की अपील की है, लेकिन इजरायल ने हमास के खात्मे तक जंग न रुकने की बात कही है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस संबंध में प्रस्ताव लाने की तैयारी है। इस प्रस्ताव को सुरक्षा परिषद के चुने हुए 10 सदस्यों ने आगे बढ़ाया है, जिसे रूस और चीन जैसे देश समर्थन कर सकते हैं। वहीं आशंका है कि अमेरिका अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए इसे रोक सकता है।

यह वोटिंग आज ही होनी है और इस प्रस्ताव को अमेरिका की ओर से रोके जाने की आशंका है। यह प्रस्ताव अल्जीरिया, इक्वाडोर, गुयाना, जापान, मालटा, मोजाम्बिक, साउथ कोरिया, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया और स्विट्जरलैंड जैसे देशों ने बढ़ाया है। इन देशों ने सुरक्षा परिषद से मांग की है कि हमास और इजरायल के बीच जंग को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और संघर्ष विराम घोषित हो। वहीं सुरक्षा परिषद के ही सूत्रों का कहना है कि इस प्रस्ताव के अमेरिका खिलाफ जा सकता है। माना जा रहा है कि अमेरिका शांति प्रस्ताव का समर्थक है, लेकिन इजरायल पर किसी तरह से दबाव के साथ इसे लागू नहीं करना चाहता।

इस बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के पास बंधक इजरायली लोगों को छुड़ाने के लिए इनाम का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को निकालकर लाता है तो प्रति व्यक्ति 5 मिलियन डॉलर तक का कैश इनाम देने के लिए हम तैयार हैं। नेतन्याहू ने फिलिस्तीन के ही किसी इलाके में तैयार किए गए वीडियो में कहा गया कि इन लोगों को कोई छुड़ाता है और उन्हें परिवार के पास पहुंचने में मदद करता है तो हम उसे प्रति बंधक 5 मिलियन डॉलर तक का इनाम देंगे। यही नहीं उन्होंने हमास के खिलाफ जंग जारी रहने की बात कही है। उनका कहना है कि यह लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी, जब तक कि हमास को सत्ता से बेदखल नहीं किया जाता।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति