सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग लाइन अटैच

बिलासपुर

नायब तहसीलदार से गलत तरीके से बातचीत करने वाले सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग को थाने से हटाते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है। मामला दो दिन पुराना है जब नायब तहसीलदार ने थाना प्रभारी को फोन लगाकर उन्हें थाना लाये जाने की वजह पूछी थी। इस पूरे बातचीत का आॅडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

फोन पर नायब तहसीलदार से बदसलूकी करते हुए टीआई नवरंग ने कहा था कि, 'तू रुक मैं आता हूँ'।  नायब तहसीलदार का आरोप था कि, पुलिस ने उनसे और उनके परिवार से दुर्व्यवहार किया। स्टेशन से परिजनों को लेकर वे देर रात घर जा रहे थे। उसी बीच आरक्षकों ने रोकते हुए उनसे दुर्व्यवहार किया। अपना परिचय देने के बाद भी पुलिस वाले उन्हें जबरिया थाने ले गए और डाक्टरी मुलाहिजा करने का दबाव बनाया। बाद में पुलिस ने जबरिया कार्रवाई करते हुए उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ भी मामले को लेकर लामबंद हो गया था संघ ने कलेक्टर,आईजी व एसपी समेत उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी।

इधर मामले के तूल पकडऩे के बाद एसपी ने जांच के निर्देश दिए थे। वही इस पूरे मामले से जुड़ा एक कथित आॅडियो भी वायरल हुआ है जिसमे नायब तहसीलदार और सरकंडा थाना प्रभारी के बीच बातचीत हो रही हैं। इसी के आधार पर टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति