24 घंटे में तीन हत्याएं, भाजपा सरकार पर निशाना साधा हुए उपाध्याय बोले- अपराध का गढ़ बन गया है रायपुर

रायपुर

राजधानी में लगातार अपराध बढ़ रहे. बीते 24 घंटे में तीन हत्याएं हुई है. बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, भाजपा ने रायपुर को अपराध का गढ़ बना दिया है. महिला-बहनें शहर में सुरक्षित नहीं है. अपराधी अपराध करते हैं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करते हैं. इतनी हिम्मत कहां से आ रही है, कोई ना कोई संरक्षण दे रहा होगा. वहीं भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा है कि जो कानून को हाथ में लेगा उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा. अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

CGPSC मामले में टामन सोनवानी को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में विकास उपाध्याय ने कहा, CSR मद से 45 लाख रुपए NGO में भेजने का जिक्र प्रेस नोट में हुआ है. जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा, भाजपा 15 साल में 14 सीट पर सिमट कर रह गए थे. अगर किसी ने गलती की है तो उसको सजा मिलनी चाहिए. कार्रवाई होनी चाहिए. किन परिस्थितियों में किस व्यवस्था में पैसा डाला गया, उसकी पूरी जांच होनी चाहिए. अगर कोई गलत काम हुआ है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए.

जानबूझकर राइस मिलरों का पेमेंट नहीं कर रही सरकार
धान खरीदी के बीच में राइस मिलर्स असहयोग आंदोलन कर रहे. इस पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, पिछले 5 साल में राइस मिलों को इतना फायदा पहुंचा कि कई राइस मील खुल गए. बीजेपी की नीति और सोच किसानों को परेशान करने वाली है. जब राइस मिल वाला परेशान होगा तो किसान भी परेशान होगा. पिछले 5 साल राइस मिल वालों को इतनी पर्याप्त मात्रा में धान मिलता था कि वह उसका मिलिंग करते थे. बीजेपी की सोची समझी साजिश है. सरकार जानबूझकर उनका पेमेंट नहीं कर रही है.

संदेह होगा तो सवाल तो उठेगा : उपाध्याय
मुख्यमंत्री के EVM वाले बयान पर विकास उपाध्याय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, EVM पर सवालिया निशान पूरे देश में है. अभी जो रीसेंट में चुनाव हुआ था पूरे देश का सबसे बड़ा चुनाव हुआ था. उस पर भी लोगों ने सवाल उठाया. जहां संदेह होगा वहां पर लोग कहेंगे. मशीन को लेकर लोगों में संदेह है. सामान्य आदमी से आप पूछोगे तो मशीन पर संदेह की बात करेगा. अगर संदेह होगा तो कुछ ना कुछ गड़बड़ी जरूर होगी.

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : राजेश मूणत
राजधानी में लगातार हो रहे अपराध को लेकर विधायक राजेश मूणत ने कहा है कि पुलिस के जूते का वजन दिखना चाहिए. साय सरकार का सख्त आदेश है. कोई भी कानून को हाथ में लेगा उसको उसी भाषा में जवाब मिलेगा. यदि कोई नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो साक्ष्य प्रस्तुत कीजिए, उनके खिलाफ शासन सख्त कार्रवाई करेगा.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति