भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपये देगी बिहार सरकार

पटना
भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में फाइनल में चीन पर 1-0 की जीत के साथ महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया। इस जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विजेता टीम की हर खिलाड़ी और कोच को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार में पहली बार आयोजित एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है।” उन्होंने कहा कि यह जीत भारतीय टीम की कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “राज्य सरकार विजेता टीम के सभी सदस्यों एवं टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को 10-10 लाख रुपये नकद राशि से पुरस्कृत करेगी। टीम के बाकी सपोर्ट स्टाफ को भी पांच-पांच लाख रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।”

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी विजेता टीम को बधाई और शुभकामना देते हुए खिलाड़ियों और कोच को पुरस्कृत करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा, “इससे खेल के प्रति महिला खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ेगा। मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस निर्णय के लिए कोटिश आभार-धन्यवाद प्रकट करता हूं।”

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति