कर्नाटक में लोकायुक्त ने चार सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर डाली रेड

बेंगलुरु
कर्नाटक में लोकायुक्त ने गुरुवार को चार सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर रेड डाली। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई है। अधिकारियों के खिलाफ मिली शिकायत के बाद लोकायुक्त ने यह कदम उठाया है। लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु, मांड्या और चिक्कबल्लापुर समेत 25 स्थानों पर यह छापेमारी हुई है। अधिकारियों ने खान और भूविज्ञान विभाग के वरिष्ठ भूविज्ञानी कृष्णावेनी एम सी, कावेरी नीरावरी निगम के सतही जल डेटा केंद्र के प्रबंध निदेशक महेश, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के निदेशक एनके थिप्पेस्वामी और संयुक्त उत्पाद आयुक्त कार्यालय में उत्पाद अधीक्षक मोहन के. के ठिकानों पर रेड डाली।

लोकायुक्त अधिकारी छापेमारी के दौरान प्राप्त हुए अहम दस्तावेज सहित अन्य संपत्तियों की गहनता से जांच कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों में यह दूसरी छापेमारी है। पिछली छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए थे।

12 नवंबर को लोकायुक्त अधिकारी ने 9 सरकारी अधिकारियों के यहां छापेमारी की थी, जहां कई दस्तावेज भी बरामद हुए थे। उस वक्त छापेमारी के दौरान 22.5 करोड़ रुपये आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ था। लोकायुक्त अधिकारियों ने बेलगावी, हावेरी, दावणगेरे, कालाबुरागी, मैसूरु, रामनगर और धारवाड़ सहित 40 स्थानों पर रेड डाली थी। इससे पहले जुलाई में भी 56 ठिकानों पर लोकायुक्त द्वारा छापेमारी की गई थी। वो मामला भी आय से अधिक संपत्ति का था।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति