मुख्यमंत्री ने अयोध्या के लिए लड्डू प्रसाद वाहन को ध्वज दिखाकर किया रवाना

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को श्री महामृत्यूंजय द्वार समीप श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया। लड्डू प्रसाद श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव, मिथिला नेपाल में वितरण के लिए अयोध्या श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट रवाना किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डमरूवादन, शंखनाद और वेद ऋचाओं की गूंज से हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्री सम्बन्ध बहुत पुराने हैं। मिथिला नेपाल में भगवान श्री महाकाल का लड्डू प्रसाद वितरण का कदम भारत नेपाल संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनप्रतिनिधि श्री विवेक जोशी, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, श्री संजय अग्रवाल, मंदिर समिति सदस्य श्री प्रदीप गुरुजी, श्री राजेन्द्र गुरुजी, श्री राजेश गुरुजी, श्री राम गुरुजी, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक श्री गणेश धाकड़, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति