उत्तराखंड रोडवेज की बसें बढ़ेंगी दिल्ली रूट पर, सौ नई बीएस-6 बसें खरीदने की तैयारी

देहरादून.
दिल्ली में रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए दिल्ली रूट पर उत्तराखंड रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह बसें यूपी के मोहननगर और कौशांबी तक चलाई जाएंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि बीएस-3 और बीएस-4 बसों पर लगे नए नियमों के चलते दिल्ली में इन बसों का संचालन बंद है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने दिल्ली के लिए बस सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल दिल्ली रूट पर निगम की करीब 300 बसें चल रही हैं, जिनमें 181 सीएनजी, 12 वॉल्वो और 103 नई बीएस-6 बसें शामिल हैं।

प्रबंध निदेशक डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम यूपी के मोहननगर और कौशांबी तक बसें संचालित करने की योजना बना रहा है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत जारी है। इसके अलावा, निगम ने शासन को 100 नई बीएस-6 मॉडल बसों की खरीद का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद इन बसों को दिल्ली रूट पर शामिल किया जाएगा।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति