क्या 3 साल तक उज्जैन में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा?, अस्पताल में बढ़ाए गए 250 बेड

उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में अभी तीन साल का वक्त लगेगा, ऐसे में पुराने अस्पताल के 250 बेड को चरक भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. इन बेड को शिफ्ट करने से क्राउड मैनेजमेंट करने के साथ साथ मरीजों के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या 3 साल तक उज्जैन में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा?

नया मेडिकल कॉलेज बनने से हो रही है दिक्कत
धार्मिक नगरी उज्जैन में मेडिकल कॉलेज और प्रदेश की पहली मेडीसिटी बनने जा रही है. इसी के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निर्माण कार्य से पहले भूमि पूजन भी करने वाले हैं. इन्हीं सबके बीच मेडिकल स्टाफ के साथ मरीज और उनके घरवालों को दिक्कते आ रही है. दरअसल उज्जैन में माधवराव सिंधिया चिकित्सालय की पुराने भवन को तोड़कर मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है. इसके अलावा कैंसर यूनिट को भी तोड़ दिया गया है. सभी 250 बेड अब चरक अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए हैं. चरक भवन अस्पताल साल 2016 से पहले बनकर तैयार हुआ था.

यह अस्पताल 450 बेड क्षमता वाला है. इसे अब बढ़ाकर 700 बेड क्षमता वाला कर दिया गया है. अस्पताल के चिकित्सक संजय राणा ने कहा कि बेड को शिफ्ट करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना तो करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे सब सुचारू रूप से चलने लगेगा. चिकित्सकीय स्टाफ का कहना है कि 1 साल में नया अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा तब तक थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं अस्पताल में भर्ती राधेश्याम के परिवार की महिला सुशीला बाई ने कहा कि अभी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऊपर नीचे जाने के लिए लिफ्ट भी उपलब्ध नहीं है. अस्पताल में बेड को लेकर काफी मारामारी भी है.  

जेल वार्ड भी बना समस्या का कारण
माधवराव सिंधिया अस्पताल के पुराने भवन को तोड़ने के कारण चरक भवन अस्पताल में सभी बेड शिफ्ट हो चुके हैं. चरक भवन की चौथी मंजिल पर जेल वार्ड भी बना दिया गया है, हालांकि अभी जेल वार्ड में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाना बाकी है. इसके अलावा पोस्टमार्टम रूम भी अभी शिफ्ट नहीं हो पाया है.

महिलाओं के लिए बनाया गया था अस्पताल
चरक भवन अस्पताल को महिलाओं के लिए बनाया गया था. यहां पर गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया जाता है. इसके साथ ही शिशु वार्ड भी बनाया गया था यहां पर प्रसव भी कराए जाते थे. अब महिलाओं के लिए 6 मंजिला अस्पताल में एक मंजिल आरक्षित कर दिया गया है. बाकी मंजिलों पर अलग-अलग वार्ड को संचालित किया जा रहा है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति