तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार और माजदा को मारी ठोकर, केबिन में फंसा ड्राइवर

कोरबा

आधी रात नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ़्तार ट्रेलर ने पहले कार को ठोकर मारी, फिर स्वराज माजदा को भी ठोक दिया. हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी से कूदकर भाग गया. इसी वक्त एक और तेज रफ़्तार आ रहा ट्रेलर सीधे खड़े ट्रेलर में जा घुसा. इस घटना में ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी के केबिन में घायल होकर फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर को 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस हादसे के बाद लगभग 3 घंटे कटघोर से अंबिकापुर मार्ग में जाम लगा रहा. डायल 112, कटघोरा और बांगों पुलिस ने सभी वाहनों को हटाकर जाम को बहाल कराया. हादसे में कार कटघोरा के वार्ड 3 के पार्षद की बताई जा रही है. हादसे में कार व स्वराज माजदा के ड्राइवर को हल्की चोटे आई है. हादसे में कार का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति