ढोंगी बाबा ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

सरगुजा

तंत्र-मंत्र का झांसा देकर नाबालिग छात्रा का शारीरिक शोषण करने वाले एक ढोंगी बाबा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ढोंगी बाबा तंत्र-मंत्र और झाड़फूक कर बड़े से बड़े रोगों को दूर करने का दावा करता था. नाबालिग छात्रा अपनी बहन का इलाज कराने परिजनों के साथ ढोंगी बाबा के पास जाया करती थी, जिस पर ढोंगी बाबा की नीयत खराब हो गई थी. आरोपी बाबा छात्रा को लेकर फरार हो गया था. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके कब्जे से छात्रा को सकुशल बरामद किया गया है.

आरोपी का नाम मिट्ठू है. पुलिस के मुताबिक, ग्राम सिधमा में बाकायदा आरोपी मिट्ठू द्वारा तंत्र-मंत्र की एक दुकान भी लगाई जाती थी. इस अंधविश्वास के खेल में कई लोग अपना इलाज कराने उसके पास आते थे. बाबा की कारस्तानी इतनी ही नहीं थी बल्कि बाबा ने अपने परिजन के साथ इलाज करने पहुंची एक नाबालिग को लेकर फरार हो गया और नाबालिग की दस्तावेजों में कूट रचनाकार उसे 14 की जगह 24 साल होना बताकर शादी भी कर ली. इधर पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत जब पुलिस को की तब पुलिस मामले की जांच में जुटी.

अपने आप को बाबा बताने वाला आरोपी मिट्ठू राम नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया है. इधर मामले की जांच में जुटी पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण के साथ-साथ दस्तावेजों में कूट रचना और कई धाराओं में अपराध दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति