पुलिस महानिरीक्षक शहडोल एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा रामकथा आयोजन स्थल का सुरक्षा निरीक्षण किया गया

 अनूपपुर

     अनूपपुर नगर में श्री राम सेवा समिति द्वारा दिनांक 19 नवंबर से 27 नवंबर 2024 तक श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में पूज्य श्री प्रेम भूषण जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं, अमरकंटक रोड, चंदास नदी के पास स्थित कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं।

गुरुवार की दोपहर को पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन श्री अनुराग शर्मा (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (आईपीएस) ने श्री राम कथा आयोजक मंडल के प्रमुख श्री प्रदीप मिश्रा एवं गौरव सिंह के साथ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी, टीआई कोतवाली श्री अरविंद जैन, और यातायात थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति दुबे की उपस्थिति में कथा स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर निर्देश दिए गए:

1. यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था: श्रद्धालुओं के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश।

2. सुरक्षा व्यवस्था: मंच, महिला एवं पुरुष सेक्टर, तथा प्रसाद वितरण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश।

3. आपातकालीन सेवाएं: फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, और पंडाल के अंदर अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश।

4. सीसीटीवी निगरानी: कथा स्थल की गतिविधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश।

श्री राम कथा आयोजक मंडल ने अनूपपुर पुलिस की बेहतरीन सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए आभार व्यक्त किया। यह निरीक्षण पुलिस की सुरक्षा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति