उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत

औरैया
उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में लहरापुर गांव के निकट गंगा बाबा के पास शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी कृष्ण बिहारी चतुर्वेदी (65 वर्ष) कार से अपनी पत्नी मधु (60 वर्ष), बेटे नीरज चतुर्वेदी (40 वर्ष), नीरज की पत्नी अर्चना (38 वर्ष) एवं नीरज के बेटे ऋषभ (12 वर्ष) व ऋषि (8 वर्ष) के साथ ग्वालियर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार को चालक योगेश (40 वर्ष) पुत्र राम स्वरूप चला रहा था।
शुक्रवार की सुबह करीब 7:45 बजे के बाद जब कार थाना सहायल क्षेत्र के गांव लहरापुर के करीब गंगा बाबा के पास पहुंची, तभी चालक योगेश कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और टक्कर के बाद खड्ड में जा गिरी, जिसके बाद कार में चीख-पुकार मच गयी। चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण दौड़े और पुलिस की सूचना दी।
पुलिस और ग्रामीणों ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला जिसमें कृष्ण बिहारी और उनके बेटे नीरज और नाती ऋषभ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल मधु देवी, अर्चना, ऋषि और चालक योगेश को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संहार में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाकर कार को खड्ड से बाहर निकलवाया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति