रायपुर में चोरों का आतंक: पुरानी बस्ती और मुजगहन थाना क्षेत्र में करीब 10 लाख की चोरी

रायपुर

राजधानी रायपुर में बिजली विभाग के कर्मी के घर चोरों ने धावा बोला है। उसने घर से छह लाख के जेवर और नकदी पार कर दिए गए। वहीं दूसरी चोरी पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दुकान में चोरी हुई है। दुकान में रखे 4.50 लाख रुपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मुजगहन थाने में बृंदा प्रेमी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह क्ले कैशल कॉलोनी डूंडा में परिवार सहित रहती हैं। उनके पति राधेश्याम प्रेमी कांकेर में बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। 17 नवंबर को सुबह लगभग 11.30 बजे घर में ताला लगाकर वह बच्चों के साथ पति से मिलने कांकेर गई थी।

19 नवंबर को दोपहर में काम वाली बाई फोन करके बताई कि घर का ताला टूटा है। घर खुला पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। सोने-चांदी के जेवर नहीं थे। सोने का दो नग नेकलेस, दो चैन, दो अंगूठी, दो कंगन, तीन जोड़ी टाप्स, दो नग सोने का बिस्किट, दो कान का डायमंड टाप्स, दो जोड़ी कान की बाली, एक मंगलसूत्र, छह जोड़ी चांदी की पायल सहित अन्य जेवर व एक हजार रुपये नहीं थे।

पीछे का गेट तोड़कर चोरी
पुरानी बस्ती थाने में दिनेश कुमार पटेल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वे पीएस सिटी न्यू चंगोराभाठा रायपुरा रहते हैं। एग्रीकोनिक मशीनरीज प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं। रिंग रोड नंबर 1 कुशालपुर रायपुर में स्थित है। 18 नवंबर की रात लगभग 07.30 बजे अपने दुकान के लाकर में चार लाख 60 हजार रुपये रखे थे।

अगले दिन सुबह व्यापार के सिलसिले में पेंड्रा गया था। दुकान को पत्नी मीनाक्षी पटेल देख रेख कर रही थी। शाम करीब 07.30 बजे दुकान को बंद कर घर वापस आ गई थी। 20 नवंबर को जब दुकान खोली गई तो पीछे के चैनल गेट की सिटकनी टूटी हुई थी। लाक में रखी रकम अज्ञात चोर चुरा ले गए थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति