सिविल लाइन में महिला और उसके बेटे से की मारपीट और बेटे से कूकर्म

बिलासपुर

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली महिला के तीन साल के बेटे से कूकर्म का मामला सामने आया है। इधर पुलिस ने पीड़ित महिला को थाने से भगा दिया। दूसरे दिन महिला आइजी के पास पहुंची।

आइजी के निर्देश के बाद भी पुलिस ने जुर्म दर्ज नहीं किया। इसके बाद तीसरे दिन महिला ने कलेक्टर से मिलने पहुंची। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो महिला रोने लगी। इसके बाद जवान उसे लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। तब जाकर महिला की शिकायत पर जुर्म दर्ज किया गया है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसने मंगला में रहने वाले किशन पटेल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में किशन जेल गया था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उसने महिला और उसके बेटे से मारपीट की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने दो दिन बाद जुर्म दर्ज किया। इस मामले में भी किशन जेल चला गया।

जेल से छूटने के बाद किशन और उसकी पत्नी पीड़ित के घर आए। उन्होंने केस में कई लाख रुपये लगने की बात कही। साथ ही पीड़ित से रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर उन्होंने पीड़ित को केस वापस लेने कहा। महिला ने इससे भी इन्कार कर दिया। इसके बाद किशन ने महिला और उसके तीन साल के बेटे के साथ मारपीट की। साथ ही बेटे से कूकर्म का प्रयास किया। महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी।

महिला ने मंगलवार की शाम ही इस घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। इधर पुलिस ने आरोपित और उसके पति को भी भगा दिया। दूसरे दिन महिला सीधे आइजी कार्यालय पहुंच गई। उसने आइजी को आपबीती सुनाई। आइजी ने महिला को एएसपी सिटी के पास भेज दिया। एएसपी ने एक महिला पुलिसकर्मी को भेजकर मामले की जांच करने कहा। इसके बाद भी महिला की शिकायत पर जुर्म दर्ज नहीं हो सका।

गुरुवार 21 नवंबर को महिला कलेक्टर से मिलने के लिए पहुंची थी। तब पुलिसकर्मियों ने उसे कलेक्टर से मिलने रोका। पुलिसकर्मी उसे लेकर सिविल लाइन थाने जाने लगे तब महिला ने जमकर हंगामा किया। आखिरकार गुरुवार को महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और पाक्सो एक्ट की धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है। इस बीच आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति